न्यूज़भारतहेडलाइंस

 G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम 4 बजे: भरत मंडपम में होगा प्रोग्राम, PM मोदी छात्रों से संवाद करेंगे,12 देशों के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में आज यानी 26 सितंबर को G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम को संबोधित करेंगे। PM का ये संबोधन शाम 4 बजे से होगा। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की तरफ से किया जा रहा है। इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज जैसे कई संस्थान हिस्सा लेंगे। इसमें देशभर की यूनिवर्सिटी के लाखों छात्र एक-दूसरे से कनेक्ट होंगे

PM मोदी ने लिंकडिन पर प्रोग्राम के बारे में लिखा पोस्ट

PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन में 24 सितंबर को G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट इवेंट के बारे में एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इवेंट की सबसे खास बात है कि 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा G20 के 10 देश भी शामिल होंगे। ये सभी यूथ फॉर लाइफ (लाइफस्टाइल और पर्यावरण) पर चर्चा करेंगे। 

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई

PM मोदी ने आगे कहा कि पिछले एक साल से G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई है। पूरे साल चली यह पहल कारगर साबित हुई है और प्रभावी नतीजे निकले हैं। इस प्रोग्राम ने दुनिया को दिखाया कि कैसे हमारे युवा सांस्कृतिक दूत बनकर उभरे हैं, जिन्होंने G20 बिरादरी के साथ स्थायी संबंध मजबूत किए हैं। इसी पहल ने देश के युवाओं को भारत की G20 प्रेसीडेंसी के बारे में और ज्यादा जानने लायक बनाया है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *