न्यूज़

पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से की बात, इस मुद्दे पर जताई चिंता

उमाकांत त्रिपाठी। इजराइल और हमास के जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना हम जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हिंसा, आतंकवाद और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता साझा की और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया, “फिलिस्तीनी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. ” उन्होंने लिखा, “हम फ़िलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.”

फिलिस्तीन को लेकर भारत की नीति एक
उधर इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाची ने भारत सरकार का रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की नीति लंबे समय से एक ही रही है। भारत बातचीत के जरिए हमेशा से आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन की वकालत करता रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत, इजराइल में भी शांति चाहता है। उन लोगों का रुख पहले जैसा ही है।

पीएम मोदी ने गाजा हॉस्पिटल के हमले में जताया था दुख
पिछले दिनों गाजा के हॉस्पिटल पर हमला हुआ था। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी। पीएम मोदी ने गाजा के अस्पताल में हमले में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया था। उन्होंने दुख जताते हुए कहा था कि संघर्ष में आम लोगों की मौत होना गंभीर चिंता का मामला है। इस हमले में शामिल लोगों को जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *