न्यूज़

क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, इंजरी को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम खबर इंडिया की। भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर और टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गुरुवार को भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक मैच में अपना पहला ओवर फेंक रहे थे और इसी दौरान चोटिल हो गए। वे चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। अगर पांड्या फिट नहीं हुए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच खेला जाएगा।

मुंबई से आएगा वापसी का अपडेट
खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या की स्कैन रिपोर्ट को मुंबई भेजा जाएगा। यहां स्पेशल डॉक्टर्स इसे चेक करेंगे, इसके बाद ही उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट मिलेगा। खबरों की मानें तो पांड्या की लेफ्ट एंकल मुड़ गई है। भारत का अगला मैच रविवार को न्यूजीलैंड से है। यह मैच धर्मशाला में खेला जाना है, अगर वे फिट नहीं हुए तो इस मैच से बाहर हो जाएंगे।

मोहम्मद शमी या सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका?
हार्दिक पांड्या के फिट ना होने पर प्लेइंग 11 में मोहम्मद शमी या सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। फिलहाल टीम में शार्दुल ठाकुर के रुप में एक ऑलराउंडर खेल रहा है। जिसके चलते रोहित शर्मा एक प्रॉपर बल्लेबाज या गेंदबाज को खिला सकते हैं। हार्दिक पांड्या के रिकवरी में वक्त लगने पर टीम कॉम्बिनेशन पूरी तरह बदल जाएगा।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *