न्यूज़

सिंधिया के बुलावे पर ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी, सिंधिया को बताया गुजरात का दामाद

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्टूबर के महीने में दूसरी बार ग्वालियर पहुंचें। यहां पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुलावे पर सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत की। सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में पीएम मोदी ने बच्चों से सार्थक चर्चा कर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर से मेरा पुराना नाता है। काशी को डेवलप करने में सिंधिया परिवार की बड़ी भूमिका रही है। यहां कई घाट बनवाए। आज काशी का विकास हो रहा है। ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद हैं। इस नाते भी ग्वालियर से मेरी रिश्तेदारी है।

पीएम मोदी ने बच्चों को दिए टास्क और टिप्स

मोदी ने बच्चों से कहा कि फ्यूचर को लेकर आउट ऑफ द बॉक्स सोचिए। सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए। मोदी ने बच्चों से ठिठोली करते हुए कहा कि आप अपने आइडिया नमो ऐप पर शेयर कर सकते हैं। अपने सीक्रेट भी वॉट्सऐप पर मुझसे शेयर कर सकते हैं। मैं किसी को नहीं बताऊंगा। पीएम ने बच्चों को टास्क देते हुए कहा कि- जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करें। गांवों में डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करें। अपने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की ओर काम करें। वोकल फॉर लोकल अपनाएं। स्थानीय प्रॉडक्ट को प्राथमिकता दें। ट्रैवल इन इंडिया फर्स्ट यानी पहले अपना देश देखिए फिर विदेश। नेचुरल फार्मिंग के प्रति किसानों को जागरूक करें।

स्टार्टअप के लिए बच्चों को मिला मोदी मंत्र

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने स्पेस, डिफेंस सेक्टर को भी युवाओं के लिए ओपन किया है। आपको मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बढ़ाना है। साल 2014 में गिनती के स्टार्टअप थे। आज देश में करीब एक लाख स्टार्टअप हैं। 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बने हैं।

देश के टॉप 10 स्कूलों में शुमार है सिंधिया स्कूल

सिंधिया स्कूल की स्थापना 1897 में माधव महाराज प्रथम की थी। इस समय सिंधिया स्कूल देश के टॉप-10 स्कूलों में शुमार है। कई नामी हस्तियों ने इस स्कूल से पढ़ाई की है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, अभिनेता सलमान खान, फरहान अख्तर, सूरज बड़जात्या, नितिन मुकेश, अनुराग कश्यप पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह और सुनील मित्तल सहित कई नामी लोगों शामिल हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को पूर्व छात्रों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *