Uncategorized

गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज: पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई, पीएम ने शाह को दिया खास संदेश

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके 59वें जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर लिखा- अमित शाह ने देश की सुरक्षा और कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूत बनाकर एक बेहतरीन प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने और संगठन को मजबूत करने में उन्होंने सराहनीय भूमिका निभाई है। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में वे बड़ी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करे। वहीं जेपी नड्डा ने लिखा- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

ऐसे शुरू हुआ राजनीति के चाणक्य का सफर
अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। क्योंकि उनके पास संगठन को समझने की कुशलता और जमीनी स्तर पर रणनीति बनाने में महारत हासिल है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसका परिचय भी दिया, जब बीजेपी ने बंपर सीटें जीतकर सरकार बनाई। अमित शाह के राजनीतिक सफर की शुरुआत की वजह उनका परिवार रहा है, जो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा हुआ था। वह अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य बन गए। आगे चलकर वह बीजेपी में शामिल हुए, बीजेपी में आने के बाद उन्होंने बहुत कामयाबी हासिल की। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उन्हें 2002 में मिली, जब उन्हें गुजरात का गृह मंत्री बनाया गया। बीजेपी ने उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें 2014 में पार्टी का राष्ट्रध्यक्ष बनाया। उनके नेतृत्व में पार्टी को चुनाव में भारी जीत मिली और वह 10 साल बाद बीजेपी सत्ता में लौटी। अमित शाह लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष बने रहे, फिर बीजेपी की कमान जेपी नड्डा को सौंप दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनी, तो अमित शाह को देश का गृह मंत्री बनाया गया।

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

विधायक की दुल्हन बनेंगी MP की तान्या मित्तल, फरवरी में होगी शादी, जानिए क्या है शादी का सच

खबर इंडिया की।सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या मित्तल की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *