क्रिकेटन्यूज़

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इरफान पठान का बाबर आजम पर तंज

खबर टीम इंडिया की। अफगानिस्‍तान ने सोमवार को वर्ल्‍ड कप 2023 में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्‍तान को 6 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्‍तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। पाकिस्तान ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अब्दुल्लाह शफीक (58), कप्तान बाबर आज़म (74), शादाब खान (40) और इफ्तिखार अहमद (40) की पारियों की मदद से 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाये थे। पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के सामने 283 का लक्ष्य बिलकुल भी आसान नहीं रहने वाला था लेकिन अफगानिस्तान ने ऐसा एक ओवर शेष रहते ही कर दिया।

इरफान पठान ने कसा बाबर पर तंज
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बाबर आजम पर सवाल उठाए हैं। इरफान पठान के मुताबिक बाबर आजम की कप्तानी सही नहीं रही और इसी वजह से ये मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल गया। बाबर आजम की अगर बात करें तो उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 92 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। हालांकि कप्तानी के दौरान उनसे कई गलतियां हुईं। कमेंटेटर्स ने भी कहा कि बाबर आजम ने अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को आसानी से सिंगल दिए और इसी वजह से वो दबाव नहीं बना सके।

इब्राहिम जादरान रहे जीत के हीरो
वर्ल्‍ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्‍तान को जीत दिलाने का श्रेय ओपनर इब्राहिम जादरान को जाता है, जिन्‍होंने 113 गेंदों में 10 चौके की मदद से 87 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज को उनकी शानदार पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड लेने के बाद जादरान ने टीम को जीत दिलाने पर खुशी जताई और कहा कि वो जैसा चाहते थे, वैसा ही हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं सकारात्‍मक सोच और सकारात्‍मक इरादे के साथ मैदान पर जाना चाहता था और ऐसा किया भी। गुरबाज और मैंने काफी क्रिकेट एकसाथ खेली है। हमारे बीच काफी अच्‍छा संवाद है। हम विकेट के बीच दौड़ लगाने के लिए एक-दूसरे के इशारे समझते हैं

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 759

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *