न्यूज़भारत

IAEA के डीजी ने PM मोदी से की मुलाकात, जिम्मेदार परमाणु ताकत होने के लिए भारत को सराहा; डीजी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। आईएईए यानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भारत की जमकर तारीफ की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निदेशक ने सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात कर भारत के परमाणु कार्यक्रम की सराहना की है। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ग्रोसी ने एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में देश के त्रुटिहीन रिकॉर्ड की सराहना की और परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खासतौर पर स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का विकास और उनकी तैनाती, में इसकी प्रगति की प्रशंसा की।

भारत की तारीफ कर भविष्य की योजनाएं बताई
दरअसल बयान में कहा गया है कि ग्रॉसी ने समाज के हित में असैन्य परमाणु अनुप्रयोगों में भारत की वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की। इसमें स्वास्थ्य, भोजन, जल शोधन, प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन सहित मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में भारत द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति शामिल है। इसके साथ ही छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और सूक्ष्म रिएक्टरों सहित ‘नेट जीरो’ प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका का विस्तार करने पर उनके बीच विचारों का आदान-प्रदान किया गया। ग्रॉसी ने आईएईए और भारत के बीच उत्कृष्ट साझेदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कई देशों की मदद करने वाले भारत के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की सराहना की।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *