खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों से चर्चित रहतीं हैं। वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करती है जो हेडलाइन बन जाती है। इस बीच कंगना रनोट 50 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए नया इतिहास रचने वाली हैं। दरअसल आज पूरे देश में दशहरा की धूम है। दिल्ली के लाल किले में हर साल लव कुश रामलीला में रावण दहन देखने सेकड़ों लोग शामिल होते हैं। इस साल ये जश्न और भी खास होगा, क्योंकि इस साल कंगना रनोट के हाथों रावण दहन होगा। ऐसा पिछले 50 सालों के इतिहास में पहली बार है, जब किसी महिला को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वीडियो शेयर कर कंगना ने फैंस को क्या बताया
कंगना ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, लाल किले में सालाना होने वाले इवेंट के 50 सालों के इतिहास में ये पहली बार है जब कोई महिला रावण का दहन करेगी। जय श्री राम। शेयर किए गए वीडियो में कंगना ने कहा, नमस्ते दोस्तों, 24 अक्टूबर को मैं लाल किले में आयोजित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं, रावण दहन करने। बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित करने। इस रामलीला में हिस्सा लें। मिलते हैं 24 अक्टूबर को। साथ ही मेरी आने वाली फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, उसे देखना न भूलें। फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित है। जल्द मिलते हैं। जय श्री राम।
पिछले 50 सालों से लाल किले में होती आई है लवकुश रामलीला
इस ऐतिहासिक पल की जानकारी जब कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी तो फैंस ने भी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया। कंगना के चाहने वाले लगातार उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किले में बीते 50 सालों से लव कुश रामलीला का आयोजन होता आया है। हर साल रामलीला में राम बनने वाले पुरुष को रावण दहन की जिम्मेदारी दी जाती थी, लेकिन इस साल कुछ अलग होगा। पिछले साल एक्टर प्रभास ने ये जिम्मेदारी ली थी। वहीं अजय देवगन, जॉन अब्राहम भी इस आयोजन में शामिल हो चुके हैं।














