न्यूज़भारतहेडलाइंस

37वें राष्‍ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा बयान- ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार है भारत

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा स्थित मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गली-गली में टेलेंट है। साथ ही कहा कि मेरे साथ मंच पर मेरी बहन पीटी उषा बैठी हुई हैं। लेकिन एक कमी खलती थी कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं की पदक तालिका में हम बहुत पीछे रह जाते थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत साल 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है।

ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार है भारत- मोदी

इस दौरान पीएम ने कहा कि- सरकार ने पिछले नौ वर्षों में खेलों पर खर्च तीन गुना बढ़ाया और दोहराया कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गोवा में इन खेलों का आयोजन तब किया जा रहा है जब भारतीय खेल नहीं ऊंचाइयां छू रहे हैं। आपको बता दें कि- राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें देश भर के 10000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में कुल 43 खेल शामिल हैं जिनका आयोजन 28 स्थलों में किया जाएगा।

इतना बड़ा देश, फिर भी मेडल टैली में पीछे क्यों हैं हम?

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘हमारा इतना बड़ा देश, फिर भी हम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट के मेडल टैली में बहुत पीछे रह जाते थे। इसलिए 2014 के बाद हमने देश की इस पीड़ा को राष्ट्रीय संकल्प से दूर करने का बीड़ा उठाया। सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ से लेकर TOPS scheme तक, देश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए एक नया इकोसिस्‍टम बनाया है। हमने खिलाड़ियों को वित्तीय लाभ दिलाने के लिए योजनाओं में बदलाव किया है कि- प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है और देश ने खेलों में कई चैंपियन तैयार किए हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 893

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *