न्यूज़भारत

तेलंगाना के सूर्यापेट पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, शाह ने की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पासिंग आउट परेड की समीक्षा

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तेलंगाना के सूर्यापेट में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परिवीक्षाधीनों के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। इस अवसर पर औपचारिक मार्च पास्ट के बाद शाह परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया। इस दीक्षांत परेड में 155 आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षु और 20 विदेशी अधिकारी प्रशिक्षु सहित कुल 175 अधिकारी प्रशिक्षु ने भाग लिया। दीक्षांत परेड में 34 महिला अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 32 आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षु और दो विदेशी अधिकारी प्रशिक्षु शामिल रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

तेलंगाना के सूर्यापेट में गर्जना रैली को किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जन गर्जना सभा में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। आपको बता दें कि तेलंगाना में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए अपने 52 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें तीन मौजूदा सांसदों को जगह दी गई है। इस दौरान उन्होंने हा कि- भाजपा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बीजेपी ने जारी की अपनी पहली सूची

आपको बता दें कि पार्टी ने 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें तीन मौजूदा सांसद क्रमशः बोथ, कोराटला और करीमनगर से सोयम बापू राव, अरविंद धर्मपुरी और बंदी संजय शामिल हैं। पार्टी ने टी राजा सिंह का निलंबन भी रद्द कर दिया और उन्हें गोशमहल निर्वाचन क्षेत्र से निष्कासित कर दिया। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में, बीआरएस ने 119 सीटों में से 88 सीटें जीतीं, कुल वोटों का 47.4 प्रतिशत हासिल किया। कांग्रेस 19 सीटों और 28.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *