क्रिकेटन्यूज़भारत

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या चोट की वजह से अगले तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेले और अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भी मैदान पर नहीं उतरेंगे> पंड्या धर्मशाला में 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी नहीं खेले थे। हार्दिक इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलुरु में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक पांड्या के टखने में ग्रेड 1 लिगामेंट टीयर है। उनके टखने में काफी सूजन है, इस वजह से दर्द भी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि फ्रैक्चर नहीं है। एनसीए के एक अधिकारी ने बताया कि पांड्या की चोट थोड़ा गंभीर हो सकती है, वे जब तक पूरी तरह से फिट नहीं होंगे तब तक नहीं खेल सकेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे पांड्या

टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या गुरुवार को भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक मैच में अपना पहला ओवर फेंक रहे थे और इसी दौरान चोटिल हो गए। वे चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। उनकी वापसी को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के लिए सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, अब टीम इंडिया लखनऊ के मुकाबले के लिए रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकती है।

विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

लखनऊ में होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम ने यहां प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नेट्स के अंदर बॉलिंग करते हुए दिखाई दिए। विराट ने शुभमन गिल को गेंदबाजी की। ऐसे में ये माना जा सकता है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए छठे गेंदबाज की भूमिका में नजर आए जो हार्दिक पांड्या का रोल है। बता दें बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के बाद उनके ओवर की बाकी तीन गेंदों को विराट कोहली ने ही फेंका था।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 879

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *