न्यूज़भारत

इजराइल-हमास जंग को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, इजराइल ने 5 हमास कमांडरों को मार गिराया

उमाकांत त्रिपाठी। इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आज इस जंग का 21वां दिन है। इजराइली सेना ने गुरुवार रात को हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है। इनमें हमास इंटेलिजेंस का डिप्टी हेड शादी बारूद भी शामिल है। हमास ने दावा किया है कि इजराइली हमले में 50 बंधकों की मौत हो गई। है। इसके पहले हमास ने दावा किया था कि 20 बंधक इजराइली हमले में मारे गए हैं। दरअसल, 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाके 200 से 250 इजराइली और विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। इनमें से अब तक 4 बंधकों को रिहा किया गया है।

हमास-इजराइल जंग के बीच अमेरिका ने किया हमला

उधर अमेरिका ने गुरुवार को सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने इसे इराक और सीरिया में उनकी सेना पर हुए हमले का बदला बताया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले का आदेश राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया था, जिससे अमेरिका ये मैसेज दे सके कि वो अपनी सेना पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। अमेरिका ने ये हमले सीरिया में ईरानी ठिकानों पर किए। इसके अलावा गाजा में लगातार हो रहे हमलों के बीच मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच गुरुवार को UN मीटिंग में यूरोपियन लीडर्स ने जंग को कुछ दिन रोकने की मांग उठाई। इसका मकसद गाजा में मानवीय मदद पहुंचाना है। शुक्रवार को UN जनरल असेंबली के एक स्पेशल सेशन में सीजफायर को लेकर एक ड्राफ्ट पर वोटिंग होगी।

क्या बंधकों की रिहाई के लिए सौदा करेगा इजराइल?

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने मध्यस्थता करवाने वाले कतर को बताया है कि वो बड़ी संख्या में बंधकों की रिहाई के लिए सौदा करने को तैयार है। हालांकि, इजराइल बंदियों के बदले हमास को क्या देगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही गाजा में फिलहाल सुविधाओं और खास तौर पर ईंधन की कमी के चलते 35 में से 12 अस्पताल बंद हो चुके हैं। वहीं 7 बड़े अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिससे वहां लोड बढ़ता जा रहा है। इस बीच यूरोपियन यूनियन के नेता गुरुवार को ब्रसेल्स में बैठक करेंगे। इस दौरान वो मानवीय मदद के लिए जंग को कुछ समय तक रोकने की संभावना पर चर्चा करेंगे। गाजा में बड़े पैमाने पर फ्यूल की क्राइसिस भी है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *