न्यूज़भारतहेडलाइंस

22 जनवरी को कैसे सम्पन्न होगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? इस तरह दिया जाएगा न्योता

उमाकांत त्रिपाठी। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इससे पहले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत बांटकर न्योता दिया जाएगा। मुख्य समारोह से पहले परंपरा अनुसार अक्षत पूजन होगा जिसे आस-पास के गांव और लोगों को बांटकर इस बात की सूचना और निमंत्रण दिया जाएगा कि रामलला अपने नए भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह में यजमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सभी कार्यों को यजमान के तौर पर ही सम्पादित करेंगे, प्रधानमंत्री पूजा का संकल्प लेंगे।

अयोध्या में शुरू हुआ अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम

प्राण प्रतिष्ठा की पूजा और व्यवस्था को लेकर भी श्रीराम ट्रस्ट विधि-विधान की रूप रेखा तय करने में जुट गया है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काशी के आचार्य लक्ष्मीकान्त दीक्षित सम्पन्न कराएंगे। उनकी सहायता के लिए उनके बेटे और सहयोगी मौजूद रहेंगे। पूरी अयोध्या में अलग-अलग प्रॉजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया गया है, उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभाग इसमें लगे हैं। रामजन्मभूमि पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि शास्त्रीय रीति से वैदिक पूजा कर्मकांड होगा पर जिस तरह से अवध में परंपरा है उस तरह आसपास के लोगों को भी न्योता दिया जाएगा।

बस आने ही वाले हैं श्रीराम-पीएम मोदी

आपको बता दें की पीएम मोदी ने अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पांच अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया था। विजयदशमी के मौके पर भी पीएम मोदी ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि- भगवान श्रीराम बस आने ही वाले हैं, आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। खबर के मुताबिक 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *