भारतहेडलाइंस

नौकरी पाना अब हुआ आसान, पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 51 हजार जॉइनिंग लेटर

उमाकांत त्रिपाठी। मोदी सरकार ने युवाओं को दिवाली का एक बड़ा तोहफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 10वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे। ये युवा पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं। पीएम ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार और भाजपा शासित प्रदेश पिछले साल अक्टूबर से ही रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं। इन मेलों में लाखों की संख्या में युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर मिला है। PM मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

50 हजार युवाओं को मिली दिवाली वाली खुशी-पीएम

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि- दिवाली में अभी कुछ ही वक्त बाकी है लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50 हजार युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से जरा भी कम नहीं है, आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं। आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोजगार मेला युवाओं के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उनकी सरकार ने पारंपरिक सेक्टर्स के साथ रिनुएबल एनर्जी, डिफेंस इंडस्ट्री और ऑटोमेशन जैसे नए सेक्टर्स में नौकरी पाने के मौके बढ़ाए हैं।

कई मंत्रालय और विभाग जॉइन करेंगे युवा

ये रोजगार मेला देश की 37 लोकेशन पर आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में भर्तियां हो रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश भी इस अभियान में साथ दे रहे हैं। नए भर्ती हुए कई मंत्रालय और विभाग जॉइन करेंगे। इनमें युवा रेल मंत्रालय, पोस्टल विभाग, गृह मंत्रालय, रेवेन्यू विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शामिल हैं। इस दौरान पीएम ने कहा- कि आज का भारत अपने युवाओं को स्किल और एजुकेशन से लैस कर रहा है ताकि नई मौकों का लाभ उठाया जा सके। भारत के विकास की दिशा और गति की वजह से सभी सेक्टर्स में नौकरियों के नई मौके पैदा हो रहे हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 687

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *