भारतमनोरंजन

लहंगा पहन रैंप पर कुछ ऐसे पहुंची मलाइका अरोड़ा, 49 साल की एक्ट्रेस की रैंपवॉक का वीडियो वायरल

खबर टीम इंडिया की। मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक से तो हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इन दिनों उनके एथिनिक लुक भी ऐसे दिख रहे हैं। जो हर किसी को इंप्रेस कर लेते हैं।एक्ट्रेस-मॉडल मलाइका अरोड़ा एक फैशन वीक में वॉक करती नजर आईं। उन्होंने यहां डिजाइनर याक्सी दीप्ति रेड्डी के लिए रैंप वॉक की। सामने आए वायरल वीडियो में मलाइका पेस्टल ट्रेडिशनल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ डायमंड शेप्ड चोकर नेकलेस और न्यूड मेकअप पेयर किया। एक बार फिर उनकी अदाओं ने फैस का दिल चुरा लिया।

49 साल की मलाइका ने लूटी महफिल

मलाइका अरोड़ा का स्टाइल सेंस लाजवाब हैं। बोल्ड नेकलाइन हो या फिर शियर फैब्रिक की ड्रेस। मलाइका हर आउटफिट के साथ इतने कॉन्फिडेंस के साथ नजर आती हैं कि बस देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। ऐसे में देसी लुक में भी मलाइका का लुक हर किसी पर भारी पड़ता ही दिखा। रैंप पर पहुंची मलाइका अरोड़ा ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। 49 साल की मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वो लंबे वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसे लेकर भी वो चर्चा में रहती हैं। इससे पहले मलाइका की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, 2017 में वे अलग हो गए थे।

अर्जुन से ब्रेकअप की उड़ चुकी है अफवाह

हाल ही में बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पहले ही सब कहा जा चुका है। वहीं मलाइका के इस नए लुक पर ट्रोलर्स ने मलाइका के रैंप वॉक को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन पर शहनाज गिल को कॉपी ना करने की सलाह दे डाली।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 623

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *