न्यूज़भारत

ओडिशा के भुवनेश्वर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विशेष ट्रेन ‘अमृत कलश यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, 270 कलश मिट्टी भरकर दिल्ली के लिए रवाना

उमाकांत त्रिपाठी। ओडिशा के भुवनेश्वर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विशेष ट्रेन ‘अमृत कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन 270 कलश मिट्टी भरकर भुवनेश्वर से दिल्ली के रवाना हो गई है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर मीडिया से भी बात की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है। पीएम मोदी के आह्वान पर वीरांगनाओं के गांव, शहर और पंचायतों से मिट्टी इकट्ठा करने का अभियान अपने अंजाम की ओर पहुंच रहा है।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री प्रधान?

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि- ओडिशा के 13250 गांवों से जुटे आजादी से लेकर अब तक जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया है, उन सभी के गांवों तक हम पहुंचे। आज 1400 प्रतिनिधि दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के समापन के बाद अमृत वाटिका का निर्माण कराया जाएगा।

देश के वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी

हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान रोजगार मेले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर सकरात्मक बयान देते हुए कहा था कि- देश के वर्कफोर्स यानी कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 2022-23 में बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। धर्मेंद्र प्रधान ने यहां ‘रोजगार मेले’ में कहा कि 2017-18 में यह आंकड़ा 23 प्रतिशत था, उन्होंने कहा- समाज में संतुलित विकास हुआ है क्योंकि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *