न्यूज़भारतमनोरंजन

33 साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो सितारे दिखेंगे एक साथ, फैंस को हो रहा बेसब्री से इंतजार

खबर टीम इंडिया की। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दरअसल फिल्म थलाइवर 170 की प्रोडक्शन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया है कि फिल्म थलाइवर 170 की मुंबई में तय शूटिंग पूरी हो गई है।

फिर साथ नजर आएगी बिग बी-रजनी की जोड़ी

इस फिल्म से बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद दोनों की साथ एंट्री होगी। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार करना लाजिमी भी है क्योंकि इस फिल्म के जरिए 33 साल बाद बिग बी के साथ रजनीकांत स्क्रीन शेयर करेंगे। प्रोडक्शन ने ट्विटर हैंडल पर बिग बी और रजनीकांत की एक तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट के साथ लिखा है- जब सुपरस्टार और शहंशाह थलाइवर 170 के सेट पर मिले। 33 साल बाद स्क्रीन पर दोनों का पुनर्मिलन। मुंबई शेड्यूल खत्म हुआ। आपको बता दें कि बिग बी और रजनीकांत पहली बार फिल्म अंधा कानून में एक साथ दिखे थे, जो 1983 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में 1985 की गिरफ्तार और 1991 की हम में नजर आए थे। फिल्म हम उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी।

क्या निगेटिव रोल में दिखेंगे बिग बी, क्या बोले रजनीकांत

फिल्म थलाइवर 170 का डायरेक्शन टीजे ज्ञानवेल कर रहे है। वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन सुबास्करन अल्लिराजाह लाइका प्रोडक्शन के तहत कर रहे हैं। ये रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म है, जिस कारण फिल्म के टाइटल में 170 नंबर का जिक्र है। उम्मीद है कि फिल्म 2024 में सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। वहीं बिग बी निगेटिव रोल में देखे जा सकते हैं। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने भी एक पोस्ट शेयर किया था। बिग बी के साथ एक फोटो शेयर कर रजनीकांत ने लिखा था- 33 साल बाद, मैं टीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन की अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 में अपने गुरू, श्री अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *