क्रिकेटन्यूज़

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार छठवीं जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। पिछले मैच में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर से हराया। इस जीत में भारत के गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई तो वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रर्दशन इस मैच में भी जारी रहा। लेकिन अब टीम कॉम्बिनेशन को लेकर टीम इंडिया की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है।

कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, ये सबसे बड़ा सवाल

हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन परफॉर्म किया और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। हार्दिक के बाहर जाने से सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिला, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन की अहम पारी खेली। इस पारी ने अगले मुकाबले के लिए टीम में उनकी जगह लगभग पक्की कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक लीग स्टेज के मुकाबलों में वापसी नहीं कर सकेंगे। फॉर्म को देखते हुए इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक भी सीधे सेमीफाइनल तक ही फिट हो सकेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि हार्दिक जब फिट होंगे, तो उनकी जगह किसे बेंच पर बैठना पड़ेगा।

सूर्या या श्रेयस को बैठना पड़ेगा बाहर

हार्दिक पंड्या 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हुए थे, इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके। दोनों ही मुकाबलों में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 6 पर उतरे सूर्या महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। यहां अगर हार्दिक फिट होते तो सूर्यकुमार ही बाहर बैठते, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल पिच पर सूर्या ने 49 रन की पारी खेल दी। इस मैच में वह दोनों टीमों में दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (87 रन) ही बना सके।श्रेयस अय्यर का 2 महीने पहले तक वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल था, क्योंकि वह इंजर्ड थे। लेकिन उन्होंने समय पर रिकवरी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सेंचुरी लगा दी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 759

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *