न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत-बांग्लादेश के बीच मजबूत हुए संबंध: PM मोदी ने VC के जरिए बांग्लादेश में 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, क्या बोले पीएम मोदी?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से भारत की मदद से बने तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध और ज्यादा मजबूत हो गए। इनका नाम अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-2 है। भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों की एक नई कड़ी की शुरुआत होने के मौके पर पीएम मोदी ने कई अहम बातें कहीं।

हमने जितना काम किया, वो कई दशकों में नहीं हुआ- मोदी

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि- ये खुशी की बात है कि एक बार फिर हम भारत-बांग्लादेश सहयोग की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुड़े हैं। हमारे रिश्ते लगातार नई ऊंचाईयां छू रहे हैं। पिछले 9 वर्षों में हमने मिलकर जो काम किया है, वह इससे पहले के दशकों में भी नहीं हुआ। वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा- भारत-बांग्लादेश के बीच तीनों प्रोजेक्ट्स का जॉइंट इनॉगरेशन हमारी पक्की दोस्ती और सहयोग को दिखाता है।

अब 21 घंटे में अगरतला से कोलकाता पहुंच सकेंगे आप

रिपोर्ट्स की मानें तो इस वक्त ट्रेन को अगरतला से कोलकाता पहुंचने में करीब 31 घंटे का समय लगता है, जो 10 घंटे कम होकर करीबी 21 घंटे हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए भारतीय रेल ने अपने बजट से 153.84 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपए की ग्रांट से बनाया गया है। यह 12.24 किमी लंबा है। इसके साथ ही मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए भारत ने बांग्लादेश को 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन दिया है। इसे इसी लोन से तैयार किया गया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *