न्यूज़भारत

दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी देश की इकोनॉमी, फिर भरा सरकार का खजाना

उमाकांत त्रिपाठी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब मिला है। हमारे देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने का सपना देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने पर अब जल्द ही मुहर लगने वाली है। एसएंडपी ग्लोबल एजेंसी के मुताबिक आने वाले सात साल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। साल 2030 कर ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा। केंद्र सरकार और देश की जनता के लिए ये दिवाली से पहले एक बड़ी गुड न्यूज साबित हो सकती है।

दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही हमारी इकोनॉमी

आपको बता दें की देश की इकोनॉमी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, तमाम ग्लोबल एजेंसियां भारत की इस तरक्की की सराहना कर रही है। दूसरी तरफ बात करें जीएसटी कलेक्शन की तो वहां भी केंद्र की मोदी सरकार झंडे गाढ़ रही है। जीएसटी के जरिए सरकार का खजाना लगातार भर रहा है। अक्टूबर महीने में भी जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.70 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। बात करें नवंबर महीने के पहले दिन यानी 1 नवंबर 2023 की तो इस दिन ही अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए गए। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर कलेक्शन हुआ है।

फिलहाल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है भारत

आपको बता दें कि, अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी कलेक्शन इसी साल अप्रैल महीने के बाद दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन है। अप्रैल 2023 में कलेक्शन का आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। फिलहाल, भारत 3.7 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ग्लोबल एजेंसी के मुताबिक, साल 2030 तक इसका आकार 7300 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इस आंकड़े से जापान की जीडीपी भी पीछे रहेगी, यानी भारत का सकल घरेलू उत्पाद 6.2 फीसदी से 6.3 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *