न्यूज़भारत

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का बर्थडे आज, जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को दे दिया ये बड़ा तोहफा

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड के सुपरस्टार और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर शाहरुख ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। ‘पठान’ और ‘जवान’ की सुपर सक्सेस के बाद उनकी अगली फिल्म डंकी की पहली झलक सामने आई है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस मचअवेटेड मूवी का टीजर (‘डंकी ड्रॉप 1’) अब फैंस के सामने है। इस फिल्म की पहली झलक बहुत मजेदार है, और लगातार इस टीजर को फैंस देख रहे हैं।

क्रिसमस पर होगी रिलीज, इस बड़ी फिल्म से होगा क्लेश

बडे़ पर्दे पर फिल्म डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होगी । डंकी में शाहरुख की लीडिंग लेडी तापसी पन्नू हैं, ये पहली बार होगा जब इन दो कलाकारों को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखेंगे। मूवी में दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, बोमन ईरानी, सतीश शाह अहम रोल में नजर आएंगे. काजोल और विक्की कौशल कैमियो रोल में दिखेंगे। बॉक्स ऑफिस पर डंकी का प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से क्लैश होगा. पहले अटकलें थीं डंकी की रिलीज को पोस्टपोन किया जाएगा, पर ये खबरें सरासर गलत निकलीं। रिपोर्ट्स ये भी है कि सालार के मेकर्स रिलीज डेट आगे खिसका सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल इंफोर्मेशन नहीं आई है।

टीजर में दिखा शाहरुख का धमाकेदार अंदाज

फिल्म की पहली झलक ‘डंकी ड्रॉप 1’ राजकुमार हिरानी के सिनेमा की शानदार झलक दिखाता है। फिल्म में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो इंग्लैंड जाने का सपना देख रहे हैं। विदेश जाने के लिए वो सारी जुगत लगा रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। डंकी प्यार और दोस्ती को सेलिब्रेट करती है। इस साल आई दो फिल्मों में शाहरुख खान का मासी अवतार दिखा है। पर्दे पर एक्शन करने के बाद एक्टर डंकी में अलग रोल में नजर आ रहे हैं। उनका ये किरदार काफी सिंपल है, लेकिन दिल छू लेने वाला है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *