न्यूज़भारतहेडलाइंस

5 कोबरा, एक अजगर और इतनी विदेशी लड़कियों की मौजूदगी… नोएडा में ऐसे होती थी एल्विश यादव की रेव पार्टी

खबर टीम इंडिया की। फेमस यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी के विजेता एक बार फिर सुर्खियों में है। एल्विश यादव पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में कहा गया है कि एल्विश यादव जहरीले और जिंदा सांपों के साथ नोएडा के फार्म हाउस में वीडियो बनाते हैं और रेव पार्टी कराते हैं। आरोपियों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया गया है, इन सांपों में पांच कोबरा, अजगर, घोड़ा पछाड़ जैसे सांप शामिल थे।

रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को बुलवाता था एल्विश

पुलिस के मुताबिक एल्विश नोएडा और एनसीआर में रेव पार्टियां ऑर्गनाइज कर इनमें विदेशी युवतियों को बुलाता था और नशीले पदार्थों के साथ ही स्नैक वेनम (सांप का जहर) का सेवन भी कराता था। केस में छठा आरोपी बना एल्विश यादव को पुलिस जल्दी ही पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। उधर एल्विश ने ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

सांपों के जहर से कैसे किया जाता है नशा?

अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा होगा कि आखिरकार सांपों के जहर से नशा कैसे किया जाता है। दरअसल बीते कुछ सालों से नोएडा, दिल्ली, समेत देश के बड़े शहरों में इस तरह के नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। एल्विश यादव जैसे फेमस सेलिब्रिटिज इस तरह की पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं, और इन्हीं पार्टियों में अब सांपों के जहर से बने ड्रग्स का इस्तेमाल होने लगा है। इसके लिए सांप के जहर से पहले गोलियां बनाई जाती हैं, जिसमें जहर की मात्रा काफी कम होती है। पहले कोबरा जैसे जहरीले सांपों के जहर को निकाला जाता है और फिर उसे पाउडर में बदल दिया जाता। बाद में उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना दी जातीं। एक छोटी गोली की कीमत 25 हजार तक जाती है, जबकि आमतौर पर बिकने वाले अन्य ड्रग्स महज दो से तीन हजार रुपये में ही आ जाते हैं।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *