क्रिकेटन्यूज़भारत

सेमीफाइनल में क्वालीफाई होने का जश्न मना रही भारतीय टीम के लिए आई टेंशन वाली खबर, लगा बड़ा झटका

खबर टीम इंडिया की। दो दिन पहले श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज कर टॉप-4 में जगह बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और उपकप्तान हार्दिक पांड्या चोट के चलते वर्ल्डकप 2023 से बाहर हो गए हैं। सेमीफाइनल से पहले आई इस खबर ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। हार्दिक की रिकवरी देखते हुए पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वो आख‍िरी के लीग मैचों में टीम में वापसी करेंगे। यानी अब यह साफ है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेलेंगे, उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज प्रस‍िद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

प्रसिध्द कृष्णा के चयन पर उठे सवाल

भारतीय टीम में प्रस‍िद्ध कृष्णा की एंट्री को लेकर भी सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस सिलेक्शन को गलत बताते हुए हैरानी जता रहे हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हैं, और प्रसिध्द कृष्णा तेज गेंदबाज… सभी का ये कहना है कि उनकी जगह पर किसी ऑलराउंडर को ही मौका मिलना चाहिए था। दूसरी सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्रसिध्द के पास ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव नहीं है। उनकी जगह किसी एक्सपीरिएंस बॉलर को टीम में मौका मिलना चाहिए था। हालांकि शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी की अनुमत‍ि के बाद बाद प्रसिध्द कृष्णा को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया।

वर्ल्डकप में भारतीय टीम का शानदार प्रर्दशन

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना एक भी मुकाबला नहीं हारी है। टीम इंडिया सात में से सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम इंडिया को 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से अपने अगले मैच खेलने हैं। इसके बाद सेमीफाइनल (15 या 16 नवंबर) को है और फिर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल है। ऐसे में हार्द‍िक के ना होने से टीम इंड‍िया जरूर अपने कॉम्ब‍िनेशन में उनको मिस करेगी। कृष्णा के टीम में आने के बाद अब टीम में कुल पांच तेज गेंदबाज हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर पहले से ही टीम में मौजूद हैं।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *