न्यूज़भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने शिवपुरी में बताया कांग्रेस का 4C फॉर्मूला, बोले- कमलनाथ जी, पेट नहीं भरा क्या?

उमाकांत त्रिपाठी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ रैलियां की। शिवपुरी के करैरा पहुंचे शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार के काम गिनाएं। उन्होंने कहा कि- एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप वोट डालते समय इस बात का ध्यान रखिए कि डबल इंजन सरकार बदलाव किया है। अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी 4-सी फॉर्मूले (4-C formula) पर चलती है। ये फॉर्मूला है सी फॉर करप्शन, सी फॉर कमीशन, सी फॉर कम्युनल दंगे और सी फॉर क्रिमिनलों की पॉलिटिक्स। शाह ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश खटीक के पक्ष में यहां जनसभा को संबोधित किया।

कमलनाथ पर जमकर बरसे शाह

इस दौरान अमित शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरबेयर घोटाला किया। 2400 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नाम आया। 600 करोड़ का इप्को घोटाला किया। 25 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का घोटाला कमलनाथ ने किया। इतनी आयु हो गई, पेट नहीं भरा क्या? क्या करना है भाई! 18 साल पहले मिस्टर बंटाधार का समय याद कीजिए। कांग्रेस को जब-जब शासन मिला उसने अपना घर भरने का काम किया।

शाह ने याद दिलाया दिग्विजय सिंह का कार्यकाल

इस दौरान शाह ने कहा कि- 20 साल पहले श्रीमान बंटाढार की सरकार थी तब सड़क ऐसी थी क्या? सिंचाई की व्यवस्था ऐसी हुई थी क्या? घर-घर बिजली आती थी क्या? 2003 में जब कांग्रेस मध्य प्रदेश छोड़कर गई तब यहां का बजट 23 हजार करोड़ रुपये का था। 2023 में मध्य प्रदेश सरकार का बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। हर साल एमएसएमई के चार हजार रजिस्ट्रेशन होते थे। आज यह रजिस्ट्रेशन बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गए हैं। मेडिकल सीटें 620 थी, जो बढ़कर चार हजार से अधिक हो गई है। आईआईटी की सीटें बढ़ाई हैं। बीजेपी ने विकास के काम किए है। उन्होने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कमलनाथ में जरा भी हिम्मत है तो मेरी बातों का जवाब दें।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *