न्यूज़भारतमनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ के पहले दिन बिके सिर्फ 293 टिकट, यूजर्स बोले- अब तो एक्टिंग छोड़ दो

खबर टीम इंडिया की। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म द लेडी किलर फिल्म सुर्खियों में है। ये फिल्म अपने खराब प्रर्दशन को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन इस फिल्म की कमाई बॉलीवुड इंडस्ट्री को हैरान कर रही है। इस फिल्म ने देशभर में सिर्फ 38 हजार रूपए का कलेक्शन किया है। जिसमें सिर्फ 293 लोगों ने ही इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर का रुख किया है। इसके साथ ही यह संभवत बॉलीवुड की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्म भी बन गई है।

यूजर्स बोले- अब एक्टिंग छोड़ दो अर्जुन

इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- जब आप आधी पकी हुई फिल्म को सिर्फ रिलीज करने के लिए ही रिलीज करते हैं तो ऐसा ही होता है। जिसके बाद यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने अर्जुन कपूर की खराब एक्टिंग को लेकर उन्हें ट्रोल किया था तो कई लोग उन्हें एक्टिंग छोड़ने की सलाह देते नजर आए। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में तो यह तक कहा गया है कि फिल्म के पूरे देश भर में सिर्फ 12 शोज ही ऑर्गनाइज किए गए। आपको बता दें की अर्जुन लगातार फ्लॉप फिल्म देने वाले एक्टर्स में शुमार हो गए हैं। हाल ही में अर्जुन ने लगातार ‘पानीपत’, ‘एक विलन रिटर्न’ और ‘कुत्ते’ जैसी फ्लॉप फिल्में दी हैं।

भूमि के पास भी लगी फ्लॉप फिल्मों की कतार

बात करें एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तो वो भी लगातार फ्लॉप फिल्म देने वालों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं। भूमि के करियर की पिछली कुछ फिल्में ‘बधाई दो’, ‘गोविंदा मेरा नाम’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ फ्लॉप रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन और भूमि ने पहली बार साथ काम किया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जिसका ट्रेलर भी रिलीज के मात्र 5 दिन पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक रहस्यमयी लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसे अजय बहल ने डायरेक्ट किया जो इससे पहले ‘बीए पास’, ‘सेक्शन 375’ और ‘ब्लर’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *