न्यूज़भारत

गृहमंत्री अमित शाह की देश से अपील- एक दिया जवानों के लिए भी जलाएं

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। रेजिंग डे परेड में पहुंचे शाह ने परेड का निरीक्षण किया। अमित शाह यहां आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने करोड़ों रुपए के कई प्रोजेक्टस का लोकार्पण किया। रेजिंग डे परेड कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी और अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल रहे। आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित परेड में पहली बार महिला घुड़सवारी दल देखने को मिला।

शाह ने की देशवासियों से अपील

इस दौरान अमित शाह ने देश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि-पीएम मोदी के नेतृत्व में हम यशगाथा लिखने में समर्थ हों रही कामनाएं हैं। दिवाली के समय में नागरिक घर में दिए जलातें हैं तो एक दिया जवानों के लिए भी जलाएं। उन्होंने कहा कि- हम चैन की नींद सिर्फ इन्हीं जवानों के कारण सो पातें हैं। 62 सालों से देश की सीमाएं हिमविरों के कारण सुरक्षित हैं। हिमवीर सदैव चौकन्ने रहते हैं। अमित शाह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश की चिंता करते हैं, आपके परिवार की चिंता भारत सरकार करेगी।

शाह ने बताया 2047 का रोडमैप

इस दौरान अमित शाह ने बताया कि- चीन सीमा पर साल 2014 से पहले 4000 करोड़ रुपए सालाना खर्च होते थे। जबकि 2014 के बाद 12,340 करोड़ रुपए सीमा पर खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही गृहमंत्री ने जवानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप देश की सीमाओं की चिंता करिए। आपके परिवार की चिंता भारत सरकार करेगी। भारत हर जगह विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए 2047 का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि- जल्द ही आईटीबीपी की 4 और बटालियन सीमा पर तैनात होंगी। सीमा सुरक्षा में कठिन से कठिन क्षेत्र आईटीबीपी के पास हैं, जहां ऑक्सीजन कम होती है, बर्फबारी होती है, -45 डिग्री तक तापमान चला जाता है। इसके बावजूद हमारे जवान यहां डटे हुए हैं और उन्होंने इतने मेडल हासिल किए हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *