न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक बार फिर पीएम मोदी ने जवानों के साथ सेलिब्रेट की दीवाली, जवानों से बातचीत में कही बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ दीवाली मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। मोदी ने रविवार को ट्वीट किया- बहादुर जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। यहां उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना तैनात है, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है।

पीएम मोदी ने की जवानों से बात

इस मौके पर पीएम मोदी ने सेना के जवानों से कहा कि आप उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए हैं। 140 करोड़ लोगों का ये बड़ा परिवार आपका अपना है, ये आप मानते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश आपका ऋणी है, दीपावली में एक दिया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘जहां राम हैं, वहीं अयोध्या है। जहां आप (भारतीय सेना, सुरक्षा बल) हैं, वहीं मेरा त्योहार है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि- भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बलों के पराक्रम का ये उद्घोष, ये ऐतिहासिक धरती और दीपावली का ये पवित्र त्योहार… ये अद्भुत संयोग है, ये अद्भुत मिलाप है।

पीएम मोदी ने पहनी आईटीबीपी की वर्दी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की वर्दी पहनकर मोदी ने कहा कि- ऐसे महत्वपूर्ण समय में यह जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें और देश में शांति का माहौल रहे और इसमें आपकी बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री का कहना था, ‘भारत तब तक सुरक्षित है, जब तक मेरे बहादुर जवान हिमालय की तरह सीमाओं पर खड़े हैं। हमारे जवानों के पास हमेशा इस वीर वसुंधरा की विरासत रही है, सीने में वह आग रही है, जिसने हमेशा पराक्रम के प्रतिमान गढ़े हैं. प्राणों को हथेली पर रखकर हमारे जवान हमेशा सबसे आगे चले हैं। आपको बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *