न्यूज़भारतहेडलाइंस

डीपफेक को लेकर आया पीएम मोदी का बड़ा बयान, इस तकनीक को बताया अराजकता पैदा करने वाला; कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी। बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का बड़ा बयान सामने आया। पीएम मोदी ने कहा कि डीपफेक का मंडराता खतरा एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है और यह हम सभी के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि बीते दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टूल्स का प्रयोग करके जब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक (Deepfake) वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। पीएम मोदी ने डीपफेक वीडियो बनाने में हो रहे आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की और इसे ‘बड़ी चिंता’ बताया। इस दौरान पीएम ने भारत को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया।

डीपफेक पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाए जाने वाले डीप फेक वीडियो को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील मीडिया से की है। पीएम ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी टीम से डीपफेक को चिह्नित करने और ऐसे वीडियोज इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है। पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में जरूरी है कि टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए। डीपफेक समाज में बड़ी अशांति पैदा कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि लाइन से हटकर एक लाइन भी हंगामा खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा कि जेनरेटिव एआई के माध्यम से तैयार तस्वीरों या वीडियोज में एक स्पष्ट डिस्क्लेमर होना चाहिए।

वायरल हुआ था पीएम मोदी का फेक वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का गरबा डांस बताकर एक वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें प्रधानमंत्री जैसा दिख रहा एक व्यक्ति कुछ महिलाओं के साथ गरबा करता नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नवरात्र में गरबा खेलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो है। हालांकि ये वीडियो फेक था। इस पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि- मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा जिसमें मैं गरबा गीत गाते हुए नजर आ रहा था, ऐसे कई अन्य वीडियो ऑनलाइन हैं। इस दौरान पीएम ने क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी महत्वकांक्षी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *