न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, शाह बोले- राजस्थान को कांग्रेस ने बनाया एटीएम

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शुक्रवार देर रात अजमेर पहुंचे। यहां देर रात अमित शाह ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। जिसमें बड़ी तादाद में लोग नजर आए, इस दौरान मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे भी लगे। शाह ने अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी और दक्षिण से विधायक अनीता भदेल को जिताने की अपील की। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि- एटीएम में कार्ड डालो तो पैसा निकलता है। इन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना रखा है। कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए, उनके नेता दिल्ली से आकर कार्ड डालते हैं और पैसा निकाल कर ले जाते हैं।

अत्याचार भ्रष्टाचार में नंबर-1 हैं राजस्थान

इस दौरान अमित शाह ने गहलोत सरकार पर गंभी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि-अपराध, तुष्टिकरण और महिलाओं एवं दलितों से अत्याचार में भी राजस्थान पहले नंबर पर रहा है। गहलोत सरकार में 1 करोड़ 40 लाख युवाओं का जीवन बर्बाद हुआ है। पेपर लीक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने इतने पेपर लीक करवाए हैं वो क्या प्रदेश का भला कर सकते हैं। इस दौरान अमित शाह ने 2024 में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा पहुंचाएं। सभी लोग अपने 50-50 रिश्तेदारों को भाजपा को वोट देने के लिए कहें।

कांग्रेस जीती तो कभी सुरक्षित नहीं रहेगा राजस्थान

इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।उन्होंने कहा- ‘अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों को खुली छूट मिल जाएगी और राजस्थान कभी सुरक्षित नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की इंतेहा कर दी है, इतने सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी। मोदी जी आये, मोदी जी ने राम जन्म भूमि के मुद्दे को समाप्त किया और वहां भूमि पूजन करके मंदिर की नींव रखने का काम किया। गहलोत सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए राजस्थान में सभी सीमाएं लांघ दी है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *