न्यूज़भारतहेडलाइंस

कांग्रेस ने तो भगवान का नाम लेना भी मुश्किल कर दिया, चुरू में कांग्रेस पर जमकर गरजे पीएम मोदी; वन रैंक वन पेंशन पर ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुरू में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन बड़ी जनसभा कर राजस्थान में सत्तारूढ़ अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के चूरू में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह वीरों की धरती है, जहां के बेटे पूरे देश को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन कांग्रेस ने यहां के बच्चों को भी धोखा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को कांग्रेस ने कई दशकों तक लटकाकर रखा और लोगों को गुमराह किया। तारानगर में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ मैदान में हैं। पीएम मोदी ने इस रैली के जरिये चूरू जिले की 6 सीटों को साधा।

पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच से की। उन्होंने कांग्रेस की तुलना क्रिकेट से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले 5 साल से एक दूसरे को आउट किए जा रहे हैं। इनकी स्थिति इतनी खराब है ये क्या सरकार बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर 7-7 सेंचुरी लगानी हैं। आज दुनिया की नजर भारत पर हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस और विकास, एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे। कांग्रेस के लूट के लाइसेंस की पूरी कहानी लाल डायरी में दर्ज हैं और अब धीरे-धीरे लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। मोदी ने कहा कि नेक नीयत और कांग्रेस का वही रिश्ता है जो उजाले और अंधेरे का होता है। जो सरकार पीने के पानी का पैसा तक खा जाए, उसकी नीयत कैसी होगी? इस दौरान उन्होंने कहा कि- उन्होंने कहा कि आज का मैच हिंदूस्तान ही जीतेगा।

एक ही चरण में होगा राजस्थान में मतदान

सभी 200 विधासभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन एक ही चरण में 25 नवंबर को किया जाएगा। इस बीच राज्य में जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस हो या फिर बीजेपी समेत दूसरी पार्टियां सभी फुल एक्शन मोड पर हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राज्य में जीत का दावा कर रही है। सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव में जीत के लिए दम लगाया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के सभी दिग्गज केंद्रीय नेता इस वक्त पार्टी की मदद के लिए राजस्थान में पहुंच रहे हैं। इस दौरान मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है।

Related Posts

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *