न्यूज़भारतमनोरंजन

41 साल की हुईं बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन, इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन; यूर्जस ने लगाई क्लास

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड की बोल्ड सिंगर नेहा भसीन ने अपना 41 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। ठंड के इस मौसम में 41 साल की खूबसूरत हसीना नेहा भसीन ने अपने हॉट अंदाज से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। नेहा भसीन की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स उनकी तुलना उर्फी जावेद से करते हुए नजर आए। कई यूजर्स ने नेहा भसीन को जमकर ट्रोल भी किया, हालांकि इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने खास लोगों के साथ खास अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। गुलाबी ठंड के इस मौसम में गुलाबी परी बनकर जैसे ही उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की तो हर कोई एकटक उन्हें निहारता ही रह गया।

बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं नेहा

नेहा भसीन जितनी महफिल अपने गानों से नहीं लूटती, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां वो अपने बोल्ड अंदाज से लूट लेती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके इस लुक की तारीफ होती है। अपने 41वें बर्थडे की पार्टी दी और इस दौरान हसीना ने पिंक कलर की ड्रेस पहन फैंस को इस कदर मदहोश किया है कि देखने वालों की नजर उनके हुस्न से नहीं हट रही। जहां कुछ यूजर्स को नेहा का ये पिंकिश लुक भा गया तो कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने हसीना का मजाक उड़ाने में जरा भी देर नहीं की। हालांकि नेहा ट्रोलिंग से कभी इफेक्ट नहीं होतीं, वो वही करती हैं जो उन्हें पसंद होता है। इस बार भी नेहा ने पिंक आउटफिट पहनकर सारी लाइमलाइट लूट ली।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *