क्रिकेटन्यूज़भारत

महामुकाबले से पहले पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी गुडविश, बोले- 140 करोड़ भारतीय जय कार कर रहे हैं

उमाकांत त्रिपाठी। गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं समाने आ रही है। क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही भारतीय टीम अब ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है, पूरे देश में भारत की जीत के लिए प्रार्थना और दुआ की जा रही हैं। ज्यादातर नेताओं और फिल्मी सितारों ने भारत की जीत के लिए शुभकामना दी है। कुछ ही देर में शुरू होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले PM मोदी ने भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा है कि 140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया की जय जय कार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि टीम इंडिया को शुभकामनाएं! 140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे हैंय़ आप चमकें, अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें, 140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है। भारत की मेजबानी में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस भी शामिल होंगे। अहमदाबाद के इस मैदान पर पहले भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन बार मैच हुआ है, तीनों में ही भारत ने जीत हासिल की है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी दी शुभकामनाएं

भारत की जीत की कामना करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, आज की रात अच्छी होने वाली है। भारत विश्वकप को अपने नाम करेगा। हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस जीत को सुनिश्चित करेगा। निश्चित तौर पर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया था। आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *