न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की एक आवाज पर साफ हो गई बीकानेर की 4 किलोमीटर लंबी सड़क, केंद्रीय मंत्री के हाथों में भी दिखी झाड़ू

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले यहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचारक राजस्थान की जनता को रिझाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। बात करें बीजेपी की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता राजस्थान में रैली, सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार रात पीएम मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में रोड शो किया। 4 किलोमीटर इस रोड शो में भारी भीड़ देखने मिली, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सड़क के दोनों तरफ पीएम मोदी को देखने के लिए हजारों लोग खड़े रहे। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से तुरंत सड़क की सफाई करने की अपील की थी।

 

एक घंटे चले इस रोड शो के बाद 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क फूल-मालाएं बिखर पड़ी। हालांकि रोड शो के तीन घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़को पूरी तरह से क्लीन कर दिया।

पीएम मोदी की इस अपील का असर सिर्फ लोगों पर नहीं माननीयों पर भी हुआ। बीकानेर की सड़कों की सफाई करने में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी हाथों में झाड़ू उठा लिया। मेघवाल झाड़ू लेकर बीकानेर की सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने सड़कों पर फूल के कचरे को झाड़ू से साफ करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुशीला कंवर भी मौजूद रहीं।

खुली जीप में हुए निकले इस रोड शो के लिए सड़क के किनारे सात स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच लगाए गए थे, जहां कलाकारों ने ‘कालबेलिया’ नृत्य किया। आपको बता दें की पीएम मोदी की अपील पर ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिला जब रोड शो खत्म होने के कुछ ही घंटों के भीतर सड़कें साफ कर दी गईं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *