न्यूज़भारत

अरे मुस्कुराईए, देश आपको देख रहा है, पीएम मोदी की टीम इंडिया से मुलाकात का वीडियो आया सामने; टीम को दिया न्योता

उमाकांत त्रिपाठी। वर्ल्डकप के हार का गम 130 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल पर अभी भी बरकरार है। इस सपने के टूटने का गम जितना क्रिकेट प्रशंसको को है, उससे कहीं ज्यादा दुख टीम इंडिया के खिलाड़ी महसूस कर रहे हैं। लगातार 10 मैच जीतकर शान से फाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया के लिए वर्ल्डकप फाइनल का मुकाबला ऐसा सदमा दे गया, जिसे हम अगले 4 साल तक नहीं भुला पाएंगे। इस शर्मनाक हार के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी झुके हुए कंधों के साथ ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वहां पहुंचकर उनकी हौसलाअफजाई की। इस दौरान पीएम मोदी ने ना सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया।

रोहित-विराट से बोले मोदी- देश आपको देख रहा है

पीएम मोदी और टीम इंडिया के बीच हुई इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। हार के बाद बेहद निराश दिख रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने कहा कि- देशवासी आपको देख रहे हैं, हौसला रखें। पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अम‍ित शाह भी नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक दूसरे को ह‍िम्मत देते रह‍िए, वहीं उन्होंने सभी ख‍िलाड़‍ियों को द‍िल्ली आने का भी न्योता दिया। सबसे पहले पीएम मोदी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के कंधे पर हाथ रखकर बात की। विराट और रोह‍ित से मिलने के बाद पीएम मोदी ने टीम इंड‍िया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ से मुलाकात की। इस दौरान वह बोले आप लोग 10-10 गेम जीतकर यहां आएं हैं, आप लोगों ने काफी मेहनत की है।

शमी की तारीफ, जडेजा से की गुजराती में बात

पीएम मोदी ने इस दौरान बारी-बारी से हर खिलाड़ी से मुलाकात की। पीएम ने शुभमन गिल से हाथ मिलाया और फ‍िर मोहम्मद शमी से बात करने के लिए आगे बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने शमी की तारीफ भी की। शमी से पीएम ने कहा- इस बार आपने बहुत अच्छा किया है। यह कहते ही उन्होंने शमी को गले लगा लिया और पीठ थी थपथपाई। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से तो पीएम मोदी ने गुजराती में भी बात की। पीएम मोदी ने जसप्रीत बुमराह से भी बातचीत की, इस दौरान यह भी पूछ लिया कि तुम गुजराती तो बोल लेते होगे। इस पर मुस्कराकर बुमराह ने कहा- हां। इस दौरान पीएम मोदी ने पूरी टीम को दिल्ली आकर मुलाकात करने का न्योता भी दिया। आपको बता दें कि इससे पहले रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थी।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *