न्यूज़भारतहेडलाइंस

सीएम अशोक गहलोत को लेकर पीएम मोदी ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- राजस्थान में अब नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने सागवाड़ा भीखाभाई कॉलेज मैदान में डूंगरपुर और बांसवाडा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने उनके शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार और पेपर लीक का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने सागवाड़ा में भविष्य वाणी करते हुए कहा कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार राजस्थान में कभी नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि- ‘मैं यहां की धरती से आज भविष्यवाणी करता हूं कि राजस्थान में अब से अशोक गहलोत की सरकार कभी नहीं बनेगी। पीएम मोदी ने यहां विजय महासंकल्प सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस पर जमकर गरजे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने सागवाड़ा में अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता के जय, गोविंद गुरु महाराज, मावजी महाराज और त्रिपुरा सुंदरी के जयकारे के साथ की। इसके बाद पीएम मोदी ने सभा में आए लोगों को प्रणाण भी किया। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप और वीर बाला काली बाई, गोविंद गुरु और मानगढ़ धाम को भी याद किया। उन्होंने कहा कि- ये वो मिट्टी है जिसने ऐसे वीर पैदा किए हैं, जिन वीरों ने महाराणा प्रताप की कीर्ति बढ़ाने में अपने खून-पसीने का योगदान दिया था। मैं कालीबाई के बलिदान को, मानगढ़ धाम में बलिदान देने वाले गोविंद गुरू की अनुयायियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो नीति जनता विरोधी बनाती है और निर्णय देश विरोधी करती है। कांग्रेस की नीति आतंकियों पर नरमी की है, कांग्रेस की नीति दंगाइयों पर नरमी की है, कांग्रेस की नीति अपराधियों पर नरमी की है, और कांग्रेस की नीति कट्टर भ्रष्टाचार की है। कांग्रेस की इन्हीं नीतियों ने राजस्थान को अपराध में टॉप पर पहुंचाया है।

राजस्थान सरकार यानी घोटाले की सरकार

पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर तीखे हमले करते नजर आए। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस से जहा उम्मीद खत्म होती है वहा से मोदी की गारंटी शुरू होती है। वही जनता से घर में दिवाली की सफाई की तरह राजस्थान के कौने कौने से कांग्रेस का सफाया करने की अपील भी की। राजस्थान में सरकारी भर्ती में हो रहे घोटाले को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है। कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए और आपके बच्चे चुन-चुन करके बाहर कर दिए गए। इसलिए ऐसे लोगों को राजस्थान की धरती से चुन-चुनकर साफ करना है। पीएम मोदी ने आदिवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि – कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया, बीजेपी ने ही आदिवासियों के लिए कई काम किए। आपका पशु धन सुरक्षित रहे, इसलिए भाजपा सरकार 15 हजार करोड़ रुपये से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रही है। आपको बता दें कि- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने है और कल यानी 23 नवंबर के शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जमकर चुनावी रैली कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *