न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

सारा ने पोस्ट की बिकिनी में फोटोज तो फैंस बोले- बड़े लोग, लेकिन छोटे कपड़े

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड की मोस्ट ब्युटीफुल एक्ट्रेस में से एक सारा अली खान ने एक बार फिर अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिकिनी में कई फोटोज शेयर की है, जिसे देखकर उनके चाहने वालों की धड़कनें बढ़ गई है। गुलाबी ठंड के मौसम में बिकिनी के साथ कराया सारा का ये फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है। हालांकि इन फोटोज को लेकर जहां कई फैंस उनके फिगर की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोलर्स आर्मी उन्हें ट्रोल करने में भी पीछे नहीं है। उनकी इस पोस्ट पर ऐसे ही कई पॉजिटीव और निगेटिव कमेंट्स आए हैं।

फैंस कर रहे तारीफ

आपको बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन फोटोज में सारा अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सारा ने लाइट ब्लू कलर की बिकिनी पहनी है। सारा की बॉडी देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि उनकी बॉडी, उन्हें मोटिवेट करती हैं। लेकिन उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स भी कम नहीं है।

ट्रोलर्स ने सारा को कहा- शर्म करो

वहीं ट्रोलर्स आर्मी की गैंग में से कोई कमेंट कर रहा है कि आपको ये सब सूट नहीं करता है। तो किसी ने लिखा, सोशल मीडिया के चक्कर में आप कुछ भी शेयर करते हैं। वहीं एक ने लिखा कि बड़े लोग, लेकिन छोटे कपड़े। वहीं एक ने कमेंट किया कि सारा आप ट्रेडिशनल कपड़ों में ही अच्छे लगते हो। वहीं एक ने लिखा कि पापा देख लेंगे तो क्या सोचेंगे। कुछ तो शर्म करो। सारा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो हाल ही में करण ने उनके अपकमिंग फिल्म से मोशन पोस्टर रिलीज किया है जिसमें सारा व्हाइट कलर की साड़ी पहनें, माइक पकड़े हुए दिख रही हैं। इस फिल्म का नाम है ऐ वतन मेरे वतन।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *