न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

रणबीर कपूर की एनिमल का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार बनकर रणबीर ने दिखाया जमकर एक्शन

खबर टीम इंडिया की। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर का दमदार एक्शन नजर आया है और अनिल कपूर का कैरेक्टर भी काफी स्ट्रॉन्ग दिख रहा है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक है और फैंस इसके रिलीज का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कूपर और रश्मिका मंदाना जैसे कई सितारे एनिमल फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही ऐसा बवाल मचाया है कि मिनटों में वायरल हो गया। लोग ट्रेलर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं यह फिल्म कितनी खास होने वाली है।

होश उड़ा देने वाला रणबीर का लुक

एनिमल का ट्रेलर काफी दमदार है और रणबीर कपूर का खूंखार लुक होश उड़ा देने वाला है। रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है, ट्रेलर को देखने के बाद मानना पड़ेगा कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए जी जान लगा दी है। ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो ये फिल्म बाप बेटे पर बनी है, वह पिता के लिए एक लफ्ज भी नहीं सुन सकते है। फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर साफ कहा जा सकता है कि पूरी फिल्म बाप बेटे के रिश्ते पर है, जिसमें बहुत से सरप्राइज छिपे हुए हैं। इसमें बाप-बेटे के यूनिक रिश्ते को दिखाया गया है, एक बेटा अपने बाप के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है लेकिन उसके अंदर पिता को लेकर चिढ़ भी है। दोनों एक-दूसरे पर गुस्साते हैं और ताने भी मारते नजर आ रहे हैं। रणबीर और अनिल कपूर के धमाकेदार डॉयलोग से शुरू हो रहा फिल्म का ट्रेलर आपकी एक्साइटमेंट को डबल कर सकता है।

सैम बहादुर से होगा एनिमल का क्लैश

रणबीर कपूर की एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग जगह बना ली है। एक स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के बल पर अलग पहचान बनाई है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी फिल्मों के सक्सेस ग्राफ खुद बयां करते हैं। एनिमल मूवी में आपको रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसी सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ-साथ इस फिल्म में आपको हाल ही में शादी के बंधन में बंधी परिणीति चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं। ‘एनिमल’ फिल्म 1 दिसंबर को थियेटर में रिलीज होगी, इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का रन टाइम भी रिवील किया था। बता दें कि ये फिल्म 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड की है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *