न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अमित शाह का एक और रोड शो, निम्बाहेड़ा में खुली जीप में सवार हुए शाह, उमड़ी भारी भीड़

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी एक्शन मोड में नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में रोड शो किया। 34 मिनट के इस रोड शो में अमित शाह ने खुली जीप से 4 किलोमीटर लंबा सफर किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग शाह का स्वागत करते नजर आए। अमित शाह भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में निंबाहेड़ा आए थे। जगह-जगह गृहमंत्री के स्वागत के लिए मंच भी सजाया गया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जायेगा।

सचिन पायलट को लेकर क्या बोले शाह?

सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच चल विवाद पर भी अमित शाह ने चुटकी ली उन्होंने कहा कि- गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है, पार्टी के लिए जी-जान लगाता है। सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार के शह पर दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया जाता है। स्वर्गीय राजेश पायलट के साथ भी यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं। मैं यहां बैठकर राजेश जी को नमन करता हूं यह हमारे संस्कार हैं और इनके देखिए। इससे पहले पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर राजेश पायलट और सचिन पायलट के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना पायलट को गद्दार और निकम्मा जैसे शब्द कहे जाने पर निशाना साधा था।

शाह ने फिर किया सरकार बनने का दावा

अमित शाह ने इस दौरान एक बार फिर राजस्थान में सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि- मैंने पूरे राजस्थान का दौरा किया है और विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है। राजस्थान के हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है। हर क्षेत्र में विफल और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों ने अपना मन बना लिया है। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार 25 नवंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। एक चरण में ही पूरे प्रदेश में चुनाव होगा और आज यानी 23 नवंबर को प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी थम गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *