न्यूज़भारतहेडलाइंस

टी-20 वर्ल्डकप 2024 खेलते दिखेंगे रोहित-विराट, पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने इस मुद्दे को लेकर दी बीसीसीआई को सलाह

खबर टीम इंडिया की। जबसे वनडे वर्ल्डकप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली है। तब से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बातें जोर-शोर से की जा रही है। इस बीच अगले साल यानी 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर भी टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2024 के इस आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा होना चाहिए या नहीं, ये सवाल जमकर पूछा जा रहा है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से, इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है।

टी-20 ना खेलने की वजह से भविष्य पर उठे सवाल

टी-20 फॉर्मेट को युवाओं का का गेम कहा जाता है। रोहित-विराट की जोड़ी ने पिछले 2 सालों से टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है, इसी वजह से इनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने इन दोनों के ही अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में चुने जाने की बात कही है। आंकड़ों की मानें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा इस फॉर्मेट के में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, रोहित के नाम सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हालांकि, पिछले साल के वर्ल्ड कप के बाद से इन दोनों ही खिलाड़ियों ने वनडे पर ध्यान लगाया था और छोटे फॉर्मेट की एक भी सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। जिसके बाद से ये सवाल जमकर उठ रहे हैं।

क्या बोले वसीम अकरम?

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम से जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- टी-20 वर्ल्ड कप में अब कुछ ही महीने बचे हैं। मैं दोनों को चुनूंगा। वे भारत के लिए मुख्य खिलाड़ी होंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस फॉर्मेट में आपको थोड़े अनुभव की जरूरत होती है। आप केवल युवा लड़कों पर भरोसा नहीं कर सकते। आपको बता दें कि हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 2 बल्लेबाज साबित हुए थे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *