न्यूज़भारत

राजेंद्रनगर, और हैदराबाद में अमित शाह ने किया रोड शो, बोले- इस बार जाएगी केसीआर की सरकार

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले बीजेपी ने अपने दिग्गजों को प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजेंद्रनगर विधानसभा और हैदराबाद में रोड शो किए। इस दौरान उन्होंने केसीआर की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को यहां जरूर जीत मिलेगी। हमने वादा किया है कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो बैकवर्ड क्लास का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है, राजनीति की राजनीति, गरीबी और परिवारवाद के कारण लोगों में भारी गुस्सा है। जनसंख्या परिवर्तन किया जा रहा है।

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

आपको बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की लड़ाई को भाजपा त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। तेलंगाना की जनता से समर्थन की उम्मीद रखते हुए भाजपा अलाकमान ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इससे पहले गृहमंत्री शाह ने निजामबाद में रैली करते हुए जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि- बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य को नष्ट कर दिया है। केसीआर पिछले 9 सालों में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। अपनी सत्ता में इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही् किया है। बीआरएस के विधायकों ने बस डिपो के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर उसे शॉपिंग मॉल में तब्दील कर दिया है। पिछले सात सालों में, TSPSC के तहत छह श्रेणियों में परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। हमने तय किया है कि हम तेलंगाना में 2.5 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देंगे। पेपर लीक मामले के आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *