न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक भारत श्रेष्ठ भारत: कर्नाटक के कल्चर से रूबरू होंगे पंजाब के स्टूडेंट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बढ़ा हौसला

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम में इंटर स्टेट स्टूडेंट विजिट के तहत पंजाब से स्टूडेंट्स का एग ग्रुप कर्नाटक विजिट के लिए रवाना हुआ। इन स्टूडेंट्स को कोऑर्डिनेटर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इन स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन ग्रुप फोटोज में स्टूडेंट्स बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत इंटर स्टेट स्टूडेंट विजिट आयोजित की जाती है। शिक्षा मंत्रालय ने इसका तीसरा चरण हाल ही में शुरू किया था।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को देश की विविधता से दिखाने की कोशिश है। इसका मकसद दूसरे राज्यों के लोगों से जुड़ना और उनकी जिंदगी के अनूठे पहलुओंको जानना है। इस दौरे से स्टूडेंट्स इस राज्य के विकास स्थलों, वास्तुकला और डेवलपमेंट का अनुभव भी कर सकेंगे। योजना के मुताबिक पूरे नवंबर और दिसंबर में इस तरह की यात्राएं कराई जाएंगी। जिसमें उच्च शैक्षणिक संस्थान यानी एचईआई में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और 18 से 30 साल की उम्र के ऑफ-कैंपस युवा शामिल होंगे।

ऐसे में विद्यार्थी 7 दिन की वहां विजिट करेंगे। वहां की संस्कृति और तौर तरीकों को समझेंगे। इसके साथ ही इस विजिट में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी देखेंगे। लोकल कम्युनिटी से भी संवाद करेंगे और स्थानीय विद्यार्थियों से भी चर्चा करेंगे। । युवा संगम चरण फेज-3 में 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की हिस्सेदारी होगी। आपको बता दें कि देश भर में उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक दूसरे की कला, संस्कृति के आदान प्रदान के लिए युवा संगम हो रहा है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *