न्यूज़भारतमनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग ने लगाई दहाड़, एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमा रही रणबीर की फिल्म

खबर टीम इंडिया की। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 1 दिसंबर को फिल्म ‘एनिमल’ से पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग हफ्तेभर पहले से ही शुरू हो चुकी है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाल मचा सकती है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1 लाख से अधिक टिकट बेच डाले हैं। फिल्म ने अब तक करीब 10 करोड़ कमा लिए हैं और पहले दिन के कलेक्शन में ‘टाइगर 3’ को मात देती दिख रही है। फिल्म एनिमल के लिए सबसे बड़े नेशनल चेन में पीवीआर-आईनॉक्स और सिनेपॉलिस शामिल है। इनके अलावा फिल्म के लिए मिराज और मूवी मैक्स में भी तेजी से टिकट सोल्ड आउट हो रही है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल के अलावा विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

विकी से क्लैश में रणबीर ने मारी बाजी

एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में विकी कौशल की फिल्म से ज्यादा रणबीर कपूर की फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है। । दोनों ही फिल्में 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। यानी अब दोनों फिल्मों की रिलीज में तीन दिन से भी कम का समय बचा है। दरअसल एनिमल’ बहुत बड़े स्केल पर रिलीज हो रही है। 1 दिसंबर को संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्टेड ये फिल्म सिनेमाघरों में चार भाषाओं में उतारी जाएगी। रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म 7200 स्क्रीन्स पर आने वाली है। विकी कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है। शायद यही कारण है कि इसे मात्र 2151 स्क्रीन्स मिले हैं।

रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग से ही ‘एनिमल’ 10 करोड़ कमाने वाली है। इस आंकड़े को छूने के लिए वह चंद कदम दूर है। रिपोर्ट का दावा है कि इसने हिंदी वर्जन में ही 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज हुआ है, जिसने आते ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर अभी तक 66 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। ‘एनिमल’ के ट्रेलर को देखने के बाद लगता है कि फिल्म एक बाप-बेटे के दिलचस्प और अजीब रिश्ते की कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के बाप का किरदार निभाया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *