न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या कहता है पांच राज्यों का एग्जिट पोल, जानिए कहां खिलेगा ‘कमल’ और कहां उठेगा ‘पंजा’

उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर, रविवार को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल खड़ा कर दिया है। इसके अनुसार- मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर तो वहीं राजस्थान में बीजेपी आगे दिख रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं।

क्या कहता है राजस्थान का एग्जिट पोल

राजस्थान के एग्जिट पोल ने नेताओं के साथ साथ पार्टी समर्थकों की धड़कनें बढ़ा दी है। यहां पर कांग्रेस को 42 फीसदी तो बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 तो बीजेपी को 80 से 100 सीटें मिल सकती हैं। यानी राज्य में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर तो है लेकिन आंकड़ों में कांग्रेस थोड़ा आगे है। बता दें कि राजस्थान में कुल 200 सीट हैं, सरकार बनाने के लिए वहां 101 सीटों की जरूरत होगी। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 41 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में सामने आई है।

क्या कहता है मध्यप्रदेश का एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। प्रदेश में कांग्रेस औऱ बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 की तुलना में 1.52 प्रतिशत अधिक था। बीजेपी को मध्य प्रदेश में 140 से 162 सीटें तो कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की जबर्दस्त वापसी हो सकती है। बीजेपी को मध्य प्रदेश में 140 से 162 सीटें तो कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। एमपी में बीजेपी को 47 फीसदी तो कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यानी मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बन सकती है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनाते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 57 सीटें यानी बहुमत (46 सीटें) के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाया जा रहा है। वहीं सीएनएक्स (CNX)के मुताबिक कांग्रेस के हिस्से में 51 सीटें आती दिखाई हैं. बीजेपी का रथ 35 सीटों पर थम सकता है।

क्या कहता है मिजोरम का एग्जिट पोल

40 सीटों वाले छोटे से और खूबसूरत राज्य मिजोरम में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों की ही स्थिति खराब नजर आ रही है। मिजोरम में सत्तारूढ़ एमएनएफ फिर से सत्ता पर काबिज होगी, इस पर भी संशय है. पोल ऑफ पोल्स ने एमएनएफ के खाते में 15 सीटें दिखाई हैं, जबकि जेडपीएम को 16 सीटों पर विजय मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को सात और बीजेपी को केवल एक सीट पर दिखाया जा रहा है।

एग्जिट पोल कैसे कराए जाते हैं?

एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है, जिसमें वोटरों से कई सवाल पूछे जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया। ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है, सर्वे करने वाली एजेंसियों की टीम पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल करती है। इसका एनालिसिस किया जाता है और इसके आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *