न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की ‘जन औषधि केंद्र’ प्रोग्राम की लॉन्चिंग, जनता को दी केंद्र की योजनाओं की जानकारी

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई सबसे बड़ी सेवा है. पीएम ने लोगों को बताया कि किस तरह अब दवाइयों पर होने वाला खर्च कम हो रहा है। जितने लोग मुझे सुन रहे हैं, उनसे मेरी अपील ​है कि जनऔषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए। दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जनऔषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये आपकी जेब में बच रहे हैं। पीएम मोदी ने आज 10 हजारवें प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया।

किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया। ड्रोन केंद्र महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन मुहैया करेगा ताकि वे इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आजीविका कमा सकें. इस योजना के तहत तीन सालों में महिलाओं को 15 हजार ड्रोन दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने इस योजना को लेकर बात करते हुए कहा कि जब ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे। पीएम मोदी ने इस बीच अरुणाचल के एक लाभार्थी से बात की तो उन्होंने पीएम और सरकार की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे घर बनाने में सरकार ने बहुत मदद की। ये बात सुनकर पीएम मोदी ने खुशी जताई और कहा कि जब आपको लाभ हुआ है तो मुझे भी अब आशीर्वाद देना होगा

महिला सरपंच से पीएम मोदी की बात

रंगपुर गांव की सरपंच और जम्मू जिले के अरनिया की किसान बलवीर कौर ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फार्म मशीनरी बैंक योजना और किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने पीएम को बताया कि केसीसी योजना के जरिए मिले ऋण से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा है। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान जब बलवीर कौर अपनी कुर्सी के पास खड़ी थीं, तभी किसी दूसरी महिला लाभार्थी ने उनकी जगह पर बैठने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर हल्के-फुल्के अंदाज में बलवीर से कहा, ‘आप अपनी कुर्सी संभालिए, नहीं तो इसके लिए कई नए दावेदार आ रहे हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा में हम उन सभी लाभार्थियों को शामिल करेंगे और उन्हें सूचित करेंगे, जो उनके उत्थान और कल्याण के लिए मोदी जी द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं से अनजान हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *