न्यूज़भारतमनोरंजन

बंपर कमाई में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, 3 दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन; ब्लॉकबास्टर हुई फिल्म

खबर टीम इंडिया की। 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपू की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। महज तीन दिनों फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणबीर कपूर की एक्टिंग और बॉबी देओल का मासी लुक सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटा रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर बेस्ड है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी अहम किरदार निभाया है। तो वहीं अनिल कपूर ने रणबीर के पिता की भूमिका निभाई है। रविवार को तीन राज्यों में रिजल्ट आया लेकिन फिर भी इस फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं देखी गई। एक्सपर्ट्स की मानें तो ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।

तीन दिन में ऐसे 300 करोड़ तक पहुंची ‘एनिमल’

1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर दिया था। 2 दिन में वर्ल्डवाइड 236 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस मूवी ने रविवार तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि वीकेंड तक ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ कमा लिए हैं। जो भी थिएटर से ये फिल्म देखकर निकल रहा है, वह रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक की एक्टिंग के कसीदे पढ़ रहा है। इंडिया में धमाल मचाने वाली ‘एनिमल’ ने महज तीन दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

आने वाली फिल्मों पर पड़ेगा असर?

‘एनिमल’ जिस तरह से कमा रही है लगता है अब ‘डंकी’ और ‘सलार’ आने के बाद ही इसकी कमाई की रफ्तार पर असर पड़ेगा। उसके पहले कोई भी ऐसी बड़ी फिल्म नहीं आने वाली जिसकी वजह से ‘एनिमल’ के सफल बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर कोई असर पड़े। अभी ‘डंकी-सलार’ आने में काफी दिन हैं तब तक उम्मीद है कि ‘एनिमल’ अपना कलेक्शन कर चुकी होगी। सिर्फ संडे को ही नहीं, फिल्म का क्रेज़ कितना है इसका अंदाज़ा इसकी मंडे के लिए हुई एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इंडस्ट्री ट्रेकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक देशभर में ‘एनिमल’ की चौथे दिन के लिए 4.8 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। सिर्फ नेशनल चेन्स में ही इसकी करीब 1.75 लाख टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *