न्यूज़भारत

कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रेस में आगे निकली ‘एनिमल’, 5 दिनों में ही 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

खबर टीम इंडिया की। थिएटर्स में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का जलवा ऐसा चल रहा है कि बॉक्स ऑफिस का साइज छोटा पड़ने लगा है। संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर डंका पीट रही है। अब सिनेमा मालिक इस फिल्म के शोज़ बढ़ाने जा रहे हैं। मुंबई के कई सिनेमाघरों में इस फिल्म को 24×7 चलाने की तैयारी है। फिल्म के देर के शोज़ और अर्ली मॉर्निंग वाले शोज़ बढ़ा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर के फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अब एनिमल चंद दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने को तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग डे से अबतक रिकॉर्ड तोड़ रही ये फिल्म आगे कितना बिजनेस करती है?

अब तक इतनी कमाई कर चुकी फिल्म

संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई रोज और भी शानदार होती दिख रही है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 37.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्डवाइड हो या घरेलू बॉक्स ऑफिस एनिमल ने दोनों ही जगह अच्छा प्रदर्शन किया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर का खून खराबा और एक्शन वाला अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि चार दिन में ये फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गई है। एनिमल चंद दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने को तैयार है। ओपनिंग डे से ही रिकॉर्ड तोड़ रही ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ था, जो ट्रेलर के बाद से और बढ़ गया था। वहीं, फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों को दस्तक दी और इसके बाद से ही यह बॉक्स पर अपना परचम लहरा रही है। ‘एनिमल’ हर दिन जबरदस्त कारोबार कर रही है। वहीं, इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

24 घंटे फिल्म को चलाने की डिमांड

रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमा मालिक दर्शकों की उस डिमांड को पूरी करना चाह रहे हैं जिसमें इसके लेट नाइट शोज की मांग रखी गई थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के 24×7 चलाने की तैयारी है, जिसके लेट नाइट शोज 2 बजे तक रात तक होंगे और मॉर्निंग शोज़ 5:30 बजे सुबह तक। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे की कहानी है, जिसमें रणबीर कपूर अनिल कपूर के बेटे की भूमिका में दिख रहे हैं जो अपने पिता के लिए दीवाना है। गौरतलब है कि ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर को पहली बार खूंखार अंदाज में गैंगस्टर वाले रोल में देखा जा रहा है। इनके अलावा सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान जिसने खींचा, वो हैं बॉबी देओल. फिल्म में उन्हें विलेन की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *