न्यूज़भारत

पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने की बधाई, बोले- मेरा सहयोग हमेशा रहेगा

उमाकांत त्रिपाठी। पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज भारत राष्ट्र समिति (BRS) को करारी शिकस्त देने के बाद तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेड्डी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। इसके साथ में पीएम मोदी ने राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं।

तेलंगाना के तीसरे मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी

रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की मौजूदगी में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी और उनके कैबिनेट के सहयोगियों को शपथ दिलाई। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी और उनके कैबिनेट के सहयोगियों को शपथ दिलाई। रेवंत रेड्डी के साथ उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, दाना अनसूया, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्णा राव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण में पहुंचे ये दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुडा जैसे बड़े नेता शामिल रहे। तेलंगाना में 30 नवंबर को हुए चुनाव में 119 सीटों पर कांग्रेस और BRS के बीच सीधा मुकाबला था। 3 दिसंबर को घोषित चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। BRS को 39 सीट मिलीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन (AIMIM) को 7 सीटें मिलीं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 834

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *