न्यूज़भारतमनोरंजन

इस दिन ओटीटी पर स्ट्रीम होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, टाइगर-3 को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

खबर टीम इंडिया की। संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म कमर्शियली काफी सक्सेसफुल हो चुकी है. जहां घरेलू बाजार में ‘एनिमल’ ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है तो दुनिया भर में फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। एनिमल में रणबीर कपूर के खूंखार किरदार ने हर किसी की ध्यान खींचा है। रिलीज के छठे दिन भी थियेटर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग इस फिल्म के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को भुनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कई लोग इस इंतजार में हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी। और कब वो इस फिल्म को अपने कम्फर्ट जोन में जाकर देख सकेंगे।

इस महीने स्ट्रीम होगी ‘एनिमल’

1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आई रणबीर कपूर की एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म पर दर्शकों ने जमकर पैसे लुटाए हैं। टी-सीरीज फिल्म्स की इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म जनवरी 2024 में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। अगर अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह ने आपको परेशान किया तो ये एनिमल तो और खतरनाक है। फिर चाहे छोटी बहन को बोलना कि व्हीसकी नहीं वाइन पियो और बड़ी बहन जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है उसके चुप रहो, बस करो कहने के लिए उसे चिढ़ाना।

ये है ‘एनिमल’ फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में रणबीर अपने टॉप फॉर्म में दिखे। उन्होंने जिस तरह से एनिमल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है, आप उनकी एक्टिंग के फैन हो जाएंगे। जब-जब उन्हें पंच पड़ता है या वह पिटते हैं तो आपको भी बुरा लगेगा। एक सीन है जहां रणबीर एक साथ 300 लोगों को मारते हैं, इस सीन से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। बाकी के स्टार्स जैसे अनिल कपूर ने अच्छी परफॉर्मेंस दी। वह रणबीर की एनर्सी को पूरा कॉम्पटीशन दे रहे थे। दोनों के साथ के सीन काफी अच्छे हैं। फिल्म के गाने अच्छे हैं जैसे सारी दुनिया जला देंगे, पापा मेरी जान। इसके साथ ही जो बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है स्पेशयली एक्शन सीक्वेंस में वो भी अच्छा है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *