न्यूज़भारतहेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह, बोले- नेहरू की गलती की वजह से बना PoK; बौखलाया पाक

उमाकांत त्रिपाठी। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो नए बिलों पर चर्चा की। इसपर बात करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। अमित शाह के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। गृह मंत्री ने दावा किया है कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। उधर पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर को लेकर अमित शाह के बयान पर पाकिस्‍तान की सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता है।

लोकसभा में क्या बोले अमित शाह?

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) की समस्या पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से हुई। पूरा कश्मीर हाथ आए बिना सीजफायर कर लिया था वरना वह हिस्सा कश्मीर का होता। संयुक्त राष्ट्र में हमारे मसले को ले जाया गया, जो एक बड़ी गलती है शाह के इस बयान पर सदन में हंगामा भी हुआ, इसके बाद विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया था। वॉकआउट पर अमित शाह ने कहा कि अगर गुस्सा होना है तो मुझपर नहीं, नेहरू पर गुस्सा हों। इसके बाद कांग्रेस के सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गए। अमित शाह ने आगे कहा कि- पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं. कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं क्योंकि PoK हमारा है।

शाह के बयान पर रोया पाकिस्तान

पीओके को संसद में भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा बताए जाने और कश्‍मीर पर दो कानूनों के पारित होने पर पाकिस्‍तान की काकर सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके अमित शाह के बयान की निंदा की है और कहा कि हम भारतीय गृहमंत्री के बयान को खारिज करते हैं। उसने कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता है। पाकिस्‍तान ने यह भी दावा किया कि कश्‍मीरियों को लेकर भारतीय संसद के पारित किए गए कानून झूठे हैं। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज जहरा बलोच ने आरोप लगाया कि भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया कानून कश्‍मीरियों के दमन का एक प्रयास है। उधर गृह मंत्री ने ये भी कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे नेता हैं, जो गरीब घर में जन्म लेकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं, वह पिछड़ों और गरीबों का दर्द जानते हैं। अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना कुछ लोगों को खटक गया है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *