न्यूज़भारतहेडलाइंस

इस दिन छत्तीसगढ़ की कमान संभालेंगे विष्णुदेव साय, 2 डिप्टी CM के साथ 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल संभव; पीएम होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में सीएम पद के नाम का ऐलान कर दिया है। कनकुरी सीट से विधायक विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के पुलिस ग्राउंड में होगा जिसमें पीएम मोदी सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शिरकत कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय, दो डिप्टी सीएम समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सूबे की कमान सौंपी गई है।

कौन हैं विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने के बाद विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिले। साय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर से सांसद भी रहे हैं। बता दें, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और कांग्रेस के उद मिंज को हराकर बड़ी जीत हासिल की। विष्णुदेव को 87604 मत मिले तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रहे मिंज को 62063 वोट मिले। विष्णुदेव साय के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई दूसरे मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

कई दिग्गज होंगे शपथग्रहण में शामिल

शपथग्रहण में में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि सामान्य वर्ग से 4, OBC और आदिवासी वर्ग से 5-5 नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब 4 नाम ही बचे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए भी OBC वर्ग से अरुण साव और सामान्य से विजय शर्मा का नाम चर्चा में है। सीएम के नाम के ऐलान के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘सबसे पहले बीजेपी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता पर इनता विश्वास किया। विधायकों का भी आभार, मैं पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास करूंगा और मोदी की गारंटी को पूरा करूंगा।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *